फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three secretaries notices

तीन सचिवों को नोटिस जारी

Fri, 04 Nov 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Fri, 04 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार की अति महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास के जल्द निर्माण को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। डीएम ने निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों और गांव के सेक्रेटरियों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने तीन सेक्रेटरियों को नोटिस जारी किया है। पूछा है कि आवास निर्माण को लेकर लापरवाही पर क्यों ने उनसे रिकवरी की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



जिले के चयनित लोहिया गांवों में प्रतिवर्ष पात्रों को डा. राम मनोहर लोहिया आवास का वितरण किया जाता है। नियम है कि जब पात्र को पहली किश्त जारी होगी तो उससे छत स्तर तक का काम कराया जाएगा। इसके सत्यापन के बाद ही दूसरी किश्त आवंटित होगी। लेकिन तमाम जगहों पर ऐसा नहीं हो रहा है। इसका खुलासा जिला स्तर के अधिकारियों की जांच में हो रहा है। इस बाबत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एनएन मिश्रा ने बताया कि डीएम सीबी सिंह के निर्देश पर उन्होंने चतरा ब्लॉक के पिथौरी, चोपन के कोरट और एक अन्य लोहिया गांव का निरीक्षण किया। यहां जांच में पाया कि बगैर छत तक का कार्य कराए ही पात्रों को दूसरी किश्त भीआवंटित कर दी गई है। इस पर उन्होंने सेक्रेटरियों को नोटिस जारी किया है। पूछा है कि आखिरकार किस आधार पर पात्र लाभार्थियों को दूसरी किश्त जारी हुई। कहा कि आवास निर्माण के लिए धन पात्र लाभार्थियों को मिलता है लेकिन निर्माण के मानीटरिंग की पूरी जिम्मेदारी सेक्रेटरी की है। इसलिए उन्होंने सेक्रेटरी सुरेश सिंह, अमरेश चंद्र प्रियदर्शी और अरूण वर्मा को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed