फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three robbers who robbed the conductor arrested

कंडक्टर से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three robbers who robbed the conductor arrested
सदर कोतवाली क्षेत्र के इको प्वाइंट के समीप शुक्रवार की भोर में घेराबंदी कर पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर कई बदमाश फरार हो गए। पूछताछ करने पर लुटेरों ने बस कंडक्टर से लूटपाट करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने लूट का करीब 14,140 रुपये बरामद किया। पीड़ित कंडक्टर ने लुटेरों को देखते पहचान लिया। तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में छह जून को बस कंडक्टर सुखनंदन प्रजापति निवासी सिंगरौली ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित का कहना था कि मारकुंडी घाटी के पहले टोल प्लाजा के पास बदमाशों ने उससे 79300 रुपये और अन्य सामान लूट लिया था। एसपी अमरेंद्र सिंह के निर्देश पर एएसपी विनोद कुमार और सीओ राजकुुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में टीमें लुटेरों की तलाश में जुटी थी। सीओ ने बताया कि शुक्रवार की भोर में इको प्वाइंट के पास लूट की साजिश कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कई अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लुटेरे विनोद, मुसाफिर और नंदलाल निवासीगण घसिया बस्ती रौंप थाना रॉबर्ट्सगंज के कब्जे से कंडक्टर से लूटे गए 14,140 रुपये बरामद हुए। लूट की घटना में शामिल अन्य दस लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed