फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three people including a father who came to send off his daughter were beaten up

Sonebhadra News: बेटी की विदाई कराने पहुंचे पिता समेत 3 की पिटाई

Sun, 27 Apr 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Three people including a father who came to send off his daughter were beaten up
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बेटी की विदाई कराने उसके ससुराल पहुंचे पिता समेत तीन की पिटाई की गई। पीड़ितों ने सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन


जुगैल थाना क्षेत्र के टापू गांव निवासी रामबहाल यादव की बेटी रीता की शादी राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अमौली गांव निवासी राहुल से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल में लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। वे बेटी की एक साल से विदाई भी नहीं कर रहे हैं। मायके के लोग रविवार को विदाई कराने अमौली पहुंचे। वहां डायल 112 पुलिस लेकर रीता के ससुराल पहुंचे। वहां दोपहर के 12 बजे के करीब पुलिस दोनों पक्ष को समझा-बुझाकर चली गई। आरोप है कि पुलिस के जाते ही दामाद और उसके माता-पिता और अन्य ने मायके के लोगों की पिटाई कर दी। लाठी-डंडे से वार कर घायल कर दिया। इस घटना में रीता के साथ ही उसके भाई सुरेंद्र यादव, पिता रामबहाल और एक अन्य भाई को चोट आ आई है। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। पीड़ितों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed