फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three people died due snake bite in Sonbhadra chaos among family members

सर्प दंश से तीन लोगों की मौत: पांच वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम, महिला व बालक की भी गई जान; परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 20 Jul 2024 03:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 20 Jul 2024 03:14 PM IST
सार

Sonbhadra News: 

विज्ञापन
Three people died due snake bite in Sonbhadra chaos among family members
मृत मासूम की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के शिवखरी गांव में शुक्रवार की सुबह खेलते समय मासूम को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे मासूम की मौत हो गई। परिजन उसका अंतिम संस्कार कर दिए। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। 

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत ग्राम पंचायत शिवखरी निवासी संतोष कुमार का 5 वर्षीय बालक अंकित घर में खेल रहा था। खेलते हुए वह कोने में रखे उपली चारपाई के पास पहुंचा गया। वहीं निकले किसी जहरीले जंतु ने बालक को काट लिया। 
विज्ञापन


आनन-फानन में घरवाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकरही ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उपचार के दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। फिर भी परिजन आस नहीं छोड़े और झाड़ फूंक के लिए कई जगह ले गए। हर जगह निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को करीब तीन बजे बालक का अंतिम संस्कार किया गया। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह पटेल ने बताया कि बालक की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है। बता दें कि बीते 24 घंटे में सर्प दंश एवं जहरीले जंतु के काटने से तीन मौतें हो चुकी है। इससे पहले शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश की हुई घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी।

सर्प दंश से महिला और बालक की गई जान
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को सर्पदंश से महिला समेत दो की मौत हो गई। घोरावल के परसौना में महिला को सांप ने डसा तो रामपुर बरकोनिया में बालक को सांप ने डस लिया।

परसौना गांव निवासी सुशीला देवी (55) गुरुवार की देर रात शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। वहां उसे सर्प ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो भागकर वह घर पहुंची। परिजन जब तक उसे कहीं ले जाते उसकी मौत हो गई। पुत्र राजू की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

उधर, रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी श्याम लाल अगरिया का दिलीप (12) घर के पास नीम के पेड़ से दातून तोड़ रहा था। वहां सांप ने उसे डस लिया। बालक ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन इलाज की बजाय झांड़ फूंक कराने लगे। देर रात उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed