फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three lakh recovered from the vehicle during investigation

Sonebhadra News: जांच के दौरान वाहन से बरामद हुआ तीस लाख

Wed, 26 Apr 2023 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three lakh recovered from the vehicle during investigation
सोनभद्र। जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को बढ़ौली चौक पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से 30 लाख रुपये बरामद हुआ। हालांकि ये रुपये बैंक कर्मचारी के थे। संबंधित कागजात दिखाने पर रुपये लौटा दिए गए और वाहन छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के दौरान दो लाख से अधिक नकदी रुपये लाने ले जाने पर रोक है। बिना कागजात रुपये ले जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बढौली चौक पर बीते 24 घंटों में चेकिंग के दौरान डेढ़ सौ से अधिक वाहनों की जांच पड़ताल की गई। दोपहर में एक वाहन को रोककर पीडब्लूडी के जेई धनेश कुमार सिंह व एसएसआई आशीष कुमार पटेल की मौजूदगी में वाहन की चेकिंग की गई तो वाहन से 30 लाख रुपए बरामद किए गए। संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की गई। संबंधित व्यक्ति के पहचान पत्र व कागजात दिखाया गया तब यह सिद्ध हुआ कि बैंक कर्मचारी है और वे एक बैंक से दूसरे बैंक धनराशि पहुंचाने का कार्य किया जा रहा था। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए वाहन को छोड़ दिया गया। इसी तरह से नगर के अन्य चौराहों पर चेकिंग की गई। इस मौके पर मनोज कुमार, दीपक कुमार, अविनाश, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed