{"_id":"69c3669679154316cb084c1c","slug":"three-killed-and-two-injured-in-road-accident-following-collision-between-two-bike-in-sonbhadra-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण हादसा: सोनभद्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत; दो अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण हादसा: सोनभद्र में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दंपति समेत तीन की मौत; दो अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग
Wed, 25 Mar 2026 10:08 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:08 AM IST
सार
Sonbhadra News: मिर्जापुर- रॉबर्ट्सगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। वहीं दो लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर के पास रॉबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ। मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दंपती समेत तीन की मौत हो गई। दंपती जौनपुर के निवासी थे। हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
कैसे हुआ हादसा
जौनपुर के मोकलपुर निवासी जय सिंह अपनी पत्नी सरिता सिंह को लेकर बाइक से रॉबर्ट्सगंज की तरफ से जा रहे थे। करकी माईनर के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हुई। हादसे में दंपती जय सिंह, सरिता सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी बाइक पर सवार करमा के तिलौली निवासी चंदू, सकाही निवासी कृष्णा और अक्षय को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लोढ़ी भेजा गया, जहां उपचार के दौरान चंदू की भी मौत हो गई। कृष्णा और अक्षय का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP News: मां गेम खेलने से मना कर रही इसलिए मरने जा रहा... हथेली पर लिखकर युवक ने की खुदकुशी
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की गई। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य है।