फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three injured including two women after being hit by Bolero

Sonebhadra News: बोलेरो की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन घायल

Wed, 15 May 2024 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Three injured including two women after being hit by Bolero
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खड़देउर गांव में शिवद्वार मार्ग पर बुधवार को तेज गति बोलेरो की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खड़देउर गांव निवासी नीलम देवी (32) पत्नी सुखलाल, उनके भतीजे राहुल (12) पुत्र रामकिशुन और मिर्जापुर जिला के मड़िहान थाना क्षेत्र के रजहवा, सुगापख गांव निवासी जैनुल (60) पत्नी गुलाम हुसैन को एंबुलेंस से बुधवार दोपहर बाद घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि वे लोग सड़क पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान शिवद्वार की तरफ जा रही बोलेरो की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। नीलम और जैनुल को गंभीर चोट आने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed