फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three including cyclist died in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में साइकिल सवार समेत तीन की मौत

Tue, 12 Nov 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Three including cyclist died in road accidents
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्राें में सोमवार की रात हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में तीन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के पांडेय पोखर निवासी प्रेम उर्फ परमा (52) सोमवार को किसी काम से सरंगा गया था। देर शाम वह साइकिल से घर लौट रहा था। राजगढ़ से शाहगंज मार्ग पर जनसेवा इंटर काॅलेज फुलवारी के पास इमलीपुर के पास बाइक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव निवासी ओमप्रकाश भी घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेम को मृत घोषित कर दिया। मजदूरी कर वह जीविकोपार्जन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी घटना रायपुर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर कजियारी मोड़ के पास हुई। बाइक सवार तेनुडाही निवासी रामेश्वर (42) और रामलाल (45) कजियारी मोड़ के पास खड़े थे।
इसी दौरान खलियारी की तरफ से बिहार जा रहे बाइक सवार अधौरा के दिघार निवासी विनोद (25) और अवधेश यादव से टक्कर हो गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी वैनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रामलाल की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है। उधर, वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बाड़ी स्थित फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

हादसे में उसका सिर कुचल गया था। क्षेत्रवासियों के मुताबिक वह बाजार में भिक्षाटन करता था। उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed