फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three cousins who went missing from Shahganj Chandauli

Sonebhadra News: चंदौली में मजार पर मिलीं शाहगंज से लापता हुईं तीन चचेरी बहनें

Thu, 25 May 2023 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three cousins who went missing from Shahganj Chandauli
शाहगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हाल में लापता हुई तीन चचेरी बहनों को पुलिस ने चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र से बरामद किया है। तीनों वहां बाबा लतीफशाह की मजार पर जियारत कर रही थीं। मिर्जापुर के मड़िहान होते हुए चचेरी बहनें वहां पहुंची थी। सोनभद्र और मिर्जापुर जिले की पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। बरामद तीनों बहनों को पुलिस ने पूछताछ के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में मड़िहान के एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन चचेरी बहनें (उम्र 15-16 वर्ष) बुधवार की शाम अचानक लापता हो गई थीं। परिजनों ने देर रात पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के बाद से पुलिस हरकत में आई और लापता बहनों की तलाश शुरू की। छानबीन के दौरान मिली जानकारी के आधार पर शाहगंज पुलिस मड़िहान पहुंची और वहां से सुराग पाकर चंदौली जिले के चकिया पहुंची। घोरावल सीओ अमित कुमार ने बताया कि तीनों चचेरी बहनों को चकिया कोतवाली क्षेत्र के बाबा लतीफशाह की मजार से बृहस्पतिवार की भोर में बरामद किया गया है। तीनों बहनों वहां ठहरी थीं।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि घर से निकलने के बाद वह कुछ दूर पैदल चलीं। फिर वहां से टेंपो पकड़कर मड़िहान चली गई थीं। वहां एक युवक ने उन्हें रात रुकने की व्यवस्था की, लेकिन नशे में धुत युवक की गतिविधियां संदिग्ध देख तीनों वहां से भाग गईं। पास के ही एक दूसरे गांव में आम के पेड़ के नीचे रात बिताई। सुबह वहां से पांच सौ रुपये में टेंपो रिजर्व कर चकिया के समीप स्थित बाबा लतीफशाह की मजार पर पहुंच गईं। वहां जियारत करने के बाद रात वहीं रुक गई थी। पुलिस ने सूचना पर वहां पहुंचकर तीनों को सकुशल बरामद किया। उन्हें शाहगंज लाकर पूछताछ के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मड़िहान निवासी युवक की संदिग्ध गतिविधियों के कारण उसकी तलाश की जा रही है। खोजबीन में लगी पुलिस टीम में सीओ के अलावा थाना प्रभारी शाहगंज संजय कुमार पाल, कुंवर सिंह व सर्विलांस सेल की टीम लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed