फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three children die of unknown disease

अज्ञात बीमारी से तीन बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three children die of unknown disease
चोपन। विकास खंड क्षेत्र के रेणुका पार आदिवासी बहुल क्षेत्रों में अज्ञात बीमारी ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। पिछले छह दिनों में ग्राम पंचायत अगोरी में बीमारी से तीन बच्चों की मौत होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। शनिवार को तीन बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएमओ डॉ. नेम सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अगोरी करजी, मुर्गीडड और गरदा टोले में अज्ञात बीमारी की चपेट में कई लोग आकर खाट पकड़ लिए है। लगातार मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए ग्रामीण घबरा गए है। शनिवार को ग्राम प्रधान अगोरी राम प्रताप साहनी ने मोबाइल के जरिए अज्ञात बीमारी से तीन बच्चों की मौत होने की सूचना विभाग को दी तो खलबली मच गई। प्रधान ने बताया कि शु्क्रवार की रात अज्ञात बीमारी से करजी टोला निवासी एक वर्षीय संतोष के बेटे संतोष पुत्र गुड्डू और ढाई वर्षीय विनय पुत्र रामसेनही की मौत हो गई। इसके पूर्व 13 सितंबर को विजय 8 पुत्र मुन्ना की बुखार से मौत हो गई थी। उधर तीन बच्चों की मौत होने की खबर मिलते ही डीएम अभिषेक सिंह ने सीएमओ को तत्काल स्वास्थ्य टीमें भेजकर मरीजों का बेहतर उपचार कराने और बच्चों की मौत कैसे हुई इसकी रिपोर्ट मुहैया कराने का आदेेेश दिया।
विज्ञापन

उक्त निर्देश के क्रम में सीएमओ ने स्वास्थ्य टीमें पहंच कर जांच पड़ताल कर उपचार करने में जुट गई। गंभीर रूप से बीमार कई बच्चों को सीएचसी चोपन भेजवाया गया। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक सुभाष चंद्रा ने बताया कि तीन बच्चों की मौत की सूचना मिली है। स्वास्थ्य टीम को गांव में ग्रामीणों की जांच कर उपचार करने के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के उपरांत ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में डटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची
सोनभद्र। ग्राम पंचायत अगोरी में अज्ञात बीमारी से तीन बच्चों की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने ओबरा एसडीएम को भी मातहतों के माध्यम से मौत के कारणों की जांच कराकर रिपोर्ट मुहैया कराने का निर्देश दिया है। तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि कानूनगो मो. आरिफ और लेखपाल सरजू यादव को भेजा गया है। कहा कि राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उच्चाधिकारियों को भेज दिया जाएगा।
दवा का नहीं हुआ छिड़काव
सोनभद्र। जिले में संचारी रोग नियंत्रण पखवारा भी चलाया गया था। इसके तहत शहर से लेकर गांव तक साफ-सफाई करने के साथ ही एंटी लार्वा दवा का छिड़काव जलजमाव वाले क्षेत्रों में कराया जाना था। लेकिन अधिकांश गांवों में साफ-सफाई और दवा का छिड़काव नहीं हुआ है। इसका खुलासा शनिवार को ग्राम पंचायत अगारी में तीन बच्चों की मौत की जांच कैसे हुई और मरीजों का इलाज करने स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने पर हुआ।

सीएमओ को किन कारणों से बच्चों की मौत हुई, इसकी रिपोर्ट देेने और मरीजों का समुचित उपचार करने का निर्देश दिया गया है। मरीजों का इलाज करने में लापरवाही बरतने, दवा का छिड़काव और साफ-सफाई न होने की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed