फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   three boys died in sonbhadra

तालाब में डूबने से सगे भाइयों समेत तीन मासूमों की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
three boys died in sonbhadra
बभनी (सोनभद्र )।स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव में सोमवार को तालाब में डूबने से सगे भाइयों समेत तीन मासूमों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों मासूमों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया। सोमवार को दिन में क़रीब ढाई बजे घर से अमन कुमार 8 पुत्र रामलगन,अमरेश चंद्र 6 पुत्र रामलगन तथा सोनू 7 पुत्र नंदलाल निवासी कन्हैयाडांड चपकी महुआ बीनने के लिए निकले।घर से कुछ दूर सत्तीडांड में तीनों बच्चे महुआ बीनने के बाद वहीं तालाब में नहाने चले गये। तीनों बच्चों ने अपना कपड़ा और चप्पल वहीं बाहर निकाल कर रख दिया था। नहाते हुए गहरे पानी में चले गये और तीनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई।जब देर शाम तक बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो उनके परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजते खोजते परिजन सत्तीडांड महुआ के पास पहुंचे । वहां से वे लोग तालाब के पास गये। तालाब के भीटे पर तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल दिखाई दिये। बच्चों के कपड़े और चप्पल के आधार पर लोगों ने तालाब में खोजबीन शुरू की। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब में गोताखोर की मदद से बच्चों की खोजबीन शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद लगभग साढ़े नौ बजे रात में तीनों बच्चों के शव बरामद हुए। तालाब से शव निकलने के बाद शव देखते ही रामलगन बेहोश हो गया।मौत की खबर लगते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने तीनों मासूमों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed