{"_id":"8ed4cac45d1a4d3cca9b5bb973d7bd71","slug":"three-arrested-for-theft-of-electric-cable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के विद्युत केबिल के साथ तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के विद्युत केबिल के साथ तीन गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीना इलाके से पुलिस ने सवा सौ फुट चोरी की विद्युत केबिल के साथ तीन कबाड़ चोरों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों का चालान कर दिया गया।
बताते चलें कि इलाके में आबाद कोयला परियोजनाओं में चोरी का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। रविवार की देर रात बीना चौकी इंचार्ज बृजनाथ यादव को सूचना मिली की कुछ लोग चोरी की नियत से कोयला खदान क्षेत्र में घुसे हैं।
इस सूचना के बाद चौकी इंचार्ज मय हमराही सोमवार की भोर में शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग के किनारे स्थित शिवमंदिर के पास घेरेबंदी कर तीन कबाड़ चोरों को माल समेत दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़ में आए बबलू गुप्ता के पास से 40 फुट हैवी ड्यूटी बिजली केबिल बरामद की गई। इसी तरह सरधन टोपो के पास से 30 फुट व सियाराम यादव के पास से 50 फुट केबिल मिली।
तीनों आरोपी पड़ोसी मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के सिम्पलेक्स बस्ती के रहवासी है। पुलिस के मुताबिक बरामद केबिल की कीमत एक लाख से ऊपर आंकी जा रही है।
थानाध्यक्ष शक्तिनगर जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पूछताछ के दौरान चेारी के मामले में कई और लोगों की संलिप्त बताया। सूचना के बाद पुलिस संबंधितों की तलाश में जुट गई है।