फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Three accused members of a gang involved in stealing diesel and spare tires from trucks parked in desolate areas have been arrested.

Sonebhadra News: सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों से डीजल और स्टेपनी टायर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three accused members of a gang involved in stealing diesel and spare tires from trucks parked in desolate areas have been arrested.
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय डीजल और स्टेपनी टायर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 90 लीटर चोरी का डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी लोढ़ी निवासी कांता पटेल (45), प्रमोद उर्फ कातिया खरवार (20) और चुर्क बाजार निवासी रमेश केशरी (50) शामिल हैं। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को रविवार की सुबह गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में चोरी का डीजल और अन्य सामान छिपाकर कुछ लोग उसकी खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 15-15 लीटर के छह गैलनों में कुल 90 लीटर डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर, एक अन्य टायर, मोबाइल फोन और 2001 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि वे सुनसान स्थानों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे और उसे स्थानीय बाजार में बेच देते थे। साथ ही ट्रकों के स्टेपनी टायर चोरी कर अवैध रूप से बेचने का काम भी करते थे। सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि पकड़े जाने की आशंका होने पर गिरोह के सदस्य पत्थरबाजी कर मौके से भाग जाते थे। गिरोह का एक सदस्य चोरी का सामान कम कीमत पर खरीदकर अधिक दाम में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed