{"_id":"5ec9525d8ebc3e90955a7986","slug":"three-accused-arrested-for-encroaching-mnrega-work-sonbhadra-news-vns526327142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा का काम रोक घेराव करने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा का काम रोक घेराव करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के बिरधी गांव (चतरा ब्लाक) में शुक्रवार को मनरेगा श्रमिकों ने उनके खातों में पारिश्रमिक भेजने की बजाय दूसरे के खातों में धनराशि भेजने सहित अन्य आरोप लगाते हुए खंड विकास अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी का घेराव कर प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनका शांतिभंग में चालान कर दिया।
बता दें कि शुक्रवार को बीडीओ चतरा निरंकार मिश्रा अन्य कर्मियों के साथ बिरधी गांव में मनरेगा के तहत चल रहे काम के निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान वहां काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और काम कर रहे मजदूरों को रोकते हुए पारिश्रमिक की रकम दूसरे के खाते में भेजने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने लगे। बीडीओ के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी शिल्पा का घेराव कर नारेबाजी करने लगे थे। सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने पर श्रमिक शांत हुए थे। इस मामले में ग्राम विकास अधिकारी शिल्पा सिंह की तहरीर पर राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने जोखन, अर्जुन, अनीता, गणेश विश्वकर्मा, सूर्यमणि के अलावा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ खिलाफ केस दर्ज कर किया था। कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने बताया कि शनिवार को अज्ञात आरोपियों में से हरिगोविंद, रंजीत व धीरज को चुर्क मोड़ के पास से दोपहर में गिरफ्तार किया गया है। तीनों का चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।