फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Threatened to withdraw the case, case against three

Sonebhadra News: मुकदमा वापस लेने की दी धमकी, तीन पर केस

Sun, 20 Jul 2025 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Threatened to withdraw the case, case against three
अनपरा। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने दुद्धी पुलिस को तहरीर देकर बेटी से छेड़छाड़ के तीन माह पुराने मुकदमे को वापस लेने के लिए प्रताड़ित करने के मामले में रविवार को केस दर्ज कराया है। आदिल खान, दानिश खान, दानिश के बेटे मिजान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी एसपी वर्मा के अनुसार, तहरीर में अनपरा निवासी महिला ने बताया कि उनका बेटा गत 25 जून को किसी काम से दुद्धी गया था। उसी समय आदिल ने फोन कर अपने घर बुलाया और पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। बेटे ने मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की दलील तो आदिल गाली-गलौज करने लगा और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 9 जुलाई को आदिल खान अपने रिश्तेदार दानिश खान के साथ बैढ़न पहुंचा। वहां पर महिला के रिश्तदारों को बुलाकर बेटी की आपत्तिजनक फोटो दिखाई। थाना प्रभारी एसपी वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आदिल खान, दानिश खान, दानिश के बेटे मिजान पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed