फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Threat to take the girl away from home, case registered

Sonebhadra News: लड़की को घर से उठा ले जाने की धमकी, केस दर्ज

Fri, 10 May 2024 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Threat to take the girl away from home, case registered
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक लड़की को घर से उठा ले जाने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। डर से घर में कैद लड़की के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी को दी गई तहरीर में राॅबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी वाराणसी के एक निजी औषधि केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में डाटा कलेक्शन का काम करती थी। बकाएदारों की सूची वहीं पर कार्यरत रजत अग्रहरि और अन्य एमआर को वसूली के लिए उपलब्ध कराती थी। रजत अग्रहरि ने कई बकाएदारों से पैसा वसूल तो किया लेकिन फर्म के मालिक के पास पैसा जमा नहीं किया। जब इस बात की सूचना फर्म के मालिक को हुई तो उन्होंने रजत अग्रहरी से पैसा वसूल लिया। इससे रजत अग्रहरी उनकी बेटी से शत्रुता रखने लगा। तीन माह पूर्व उसकी बेटी ने फर्म की नौकरी बंद कर दिया है। बावजूद रजत बेटी को लगातार तरह-तरह से परेशान कर रहा है। अलग-अलग नंबरों से उनकी बेटी को फोन और वाट्सएप मैसेज भेजकर एक लाख सत्रह हजार रुपया न देने पर उसकी बेटी को जान से मारने, घर में घुस कर उठा ले जाने, गलत व्यवहार करने और अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अहरौरा के चौक बाजार निवासी रजत अग्रहरी पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed