फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thousands stolen including laptop from the shop

दुकान से लैपटॉप सहित हजारों की चोरी

Sat, 17 Apr 2021 06:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Thousands stolen including laptop from the shop
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के पास एक ऑटो मोबाइल्स के दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लैपटॉप सहित हजारों रुपये चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। लेकिन अब तक पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मझिगांव निवासी प्रबल कुमार चौबे का उरमौरा में वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर इनकम टैक्स कार्यालय के पास सोनभद्र ऑटो मोबाइल्स की दुकान है। 13 अप्रैल की रात किसी समय दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में प्रवेश कर गए। पीड़ित के मुताबिक दुकान की दराज में रखा करीब 17 हजार 500 रुपये, लैपटॉप सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान चोर उठा ले गए। दूसरे दिन दुकान खुलने पर चोरी की जानकारी हुई तो कोतवाली में तहरीर दी गई। दुकान में लगे सीसी टीवी फुटेज में एक मास्क पहना व्यक्ति चोरी करते हुए देखा जा रहा है। सीसी फुटेज भी पुलिस को दिखाया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed