फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those who sell masks at an expensive price will go to jail

महंगे दाम पर मास्क बेचने वाले जाएंगे जेल

Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Those who sell masks at an expensive price will go to jail
सोनभद्र। महंगे दर पर सेनेटाइजर और मास्क बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम एस. राजलिंगम ने तीनों तहसील के एसडीएम को फोर्स के साथ दुकानों पर छापेमारी कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। आदेश के क्रम में शुक्रवार को राबर्ट्सगंज नगर में सदर एसडीएम यमुना धर चौहान और कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने मेडिकल स्टोर समेत अन्य कई दुकानों पर छापेमारी की। इसकी जानकारी होते ही कई दुकानदार दुकानें बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सांय चार बजे से राबर्ट्सगंज में फोर्स के साथ एसडीएम ने दुकानों पर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान एसडीएम ने दुकानदारों से मास्क, सेनेटाइजर के दरों के बारे में जानकारी लेते हुए वहां मौजूद ग्राहकों से पूछा कि कितने में बेच रहे हैं। एसडीएम ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अधिक दर पर बेचने की शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुकानों को सील करवा दिया जाएगा। बता दें कि अचानक मास्क व सेनेटाइजर की डिमांड बढ़ने से कई दुकानदारों ने महंगे दर पर बेचना शुरू कर दिया है। मजबूरी में लोग निर्धारित दर से अधिक रेट पर क्रय भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed