फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those who pay the loan on time will get interest

समय से कर्ज अदाएगी करने वालों को मिलेगा ब्याज

Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Those who pay the loan on time will get interest
सोनभद्र। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेला आदि लगाने वालों को दस हजार रुपये बिना गारंटर के कर्ज मुहैया कराया जा रहा है। सरकार ने समय से कर्ज देने वालों को पुरस्कार के रुप में सात फीसदी वार्षिक ब्याज उनके खाते में ट्रांसफर होगा और इच्छुक लोगों को दोबरा 20 हजार रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत छोटे कामकाजियों की आर्थिक मदद की जा रही है। योजना को पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि नाम दिया गया है। इस योजना के तहत रेहड़ी.पटरी वालों को 10 हजार रुपये तक का कर्ज सरकार द्वारा एक साल के लिए दिया जाएगा। लिए गए कर्ज को 1 साल के अंदर किस्तों में इन्हें वापस लौटाना होगा। सरकार द्वारा यह लोन बिना किसी गांरटी के दी जा रही है। साथ ही लोन की शर्ते भी काफी आसान है जिसका लाभ रेहड़ी पटरी वाले कामगार उठा सकते हैं। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय से मिली जानकारी केअनुसार अब तक जिले में योजना के तहत 3422 लोगों को कर्ज देने का लक्ष्य है। लक्ष्य के सापेक्ष 2551 लोगों को कर्ज वितरित किया गया है। छूटे पात्रों का चयन करने की कार्यवाही जारी है।
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी डूडा राजेश उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत ठेला आदि लगाने वालों को दस हजार रुपये बिना गारंटर के कर्ज मुहैया कराया जा रहा है। सरकार ने समय से कर्ज देने वालों को दोबारा 20 हजार कर्ज देने और पुरस्कार के रुप में सात फीसदी वार्षिक ब्याज उनके खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया है। 11 और 12 अगस्त को नगर पालिका राबट्र्सगंज और सभी नगर पंचायतों के कार्यालयों में विशेष कैंप लगाकर छूटे लोगों का चयन कर कर्ज मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed