फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Those who beat up the girl for opposing molestation were arrested

छेड़खानी का विरोध करने पर युवती की पिटाई करने वाले धराए

Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Those who beat up the girl for opposing molestation were arrested
जवारीडाड़ के कब्बाखाड़ी के जंगल में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बग्घानाला के समीप पुलिया के नीचे घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ के बाद सभी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह कब्बाखाड़ी के जंगल में एक युवती खून से लथपथ मिली थी। इसकी जानकारी होने पर पुलिस पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उससे घटना की जानकारी ली। हल्का दोरागा त्रिभुवन राय ने बताया कि युवती सोशल मीडिया के माध्यम से डाला के रहने वाले एक लड़के के संपर्क में आई थी। दोनों में मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई थी। युवती युवक से मिलने डाला बस स्टैंड पहुंच गई। इसके बाद प्रेमी युवक स्कूटी पर बैठाकर युवती को जंगल में ले गया। उसी वक्त युवक के दो अन्य साथी भी पहुंच गए और युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। युवती ने विरोध किया तो प्रेमी युवक सहित अन्य साथी मारने पीटने के साथ ही उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती के चीखने चिल्लाने पर युवती को जंगल में छोड़कर युवक फरार हो गए। युवती के चेहरे पर गंभीर चोट के कारण जबड़ा टूट गया है। संत कबीरनगर जनपद की युवती रहने वाली है जिसकी गुमशुदगी महुली थाने दर्ज में है। युवती घर से भाग कर प्रेमी से मिलने आई थी। दरोगा त्रिभुवन राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर डाला निवासी विशाल अग्रहरि, अभिषेक मोदनवाल और आर्यन मोदनवाल के खिलाफ छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष केके सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को बग्घानाला के समीप से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed