{"_id":"61ded4598df7930300347af4","slug":"thieves-took-away-cash-and-jewelry-sonbhadra-news-vns6330979169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर उठा ले गए नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर उठा ले गए नकदी और जेवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कबरी गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान में घुसकर हजारों रुपये नकदी और गहने पार कर दिए। बुधवार की अलसुबह राकेश देव पांडेय और उनके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। चोरों ने मकान मालिकों के दरवाजे को बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात चोर कबरी गांव निवासी राकेश देव पांडेय के घर में सीढ़ी लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने घुसते ही सबसे पहले घर के अंदर सो रहे घर के मालिक अखिलेश देव और राकेश देव के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में आराम से घुसकर उसमें रखे 10 बॉक्स और तीन अटैची लेकर भाग गए। इसमें लगभग 30 हजार नकद और लगभग डेढ़ लाख रुपये के मंगल सूत्र, मांग टीका, पायल, दो अंगूठी समेत अन्य गहने थे। चोरों ने गांव के बाहर स्थित एक कूप में सामान और रुपये निकाल कर बक्से वहीं फेंक दिए। बुधवार की अलसुबह मकान मालिकों की नींद खुली और दरवाजे खोलने लगे तो दरवाजा बाहर से बंद था। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। उनका कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।