{"_id":"6429cc0d121ae9de2e0c33b4","slug":"thieves-stole-goods-worth-thousands-from-mobile-shop-sonbhadra-news-c-20-1-135020-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मोबाइल की दुकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मोबाइल की दुकान से चोरों ने हजारों का माल उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में मोबाइल की दुकान में लाखों रुपये के मोबाइल, 40 हजार रुपये नकदी रुपये, अन्य सामान के चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार रात्रि की बताई जा रही है। फुलवारी गांव निवासी मनोज कुमार मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने फुलवारी गांव में मोबाइल की दुकान खोल रखी है। शनिवार की रात दुकान की छत के सीमेंट शीट को काटकर चोर अंदर घुस गए।
चोरों ने पांच स्मार्टफोन समेत 40 मोबाइल फोन, 6 पीस आयरन प्रेस, 10 पीस ब्लूटूथ 40 हजार रुपये नगद एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। रविवार सुबह जब उन्होंने दुकान खोला तो दुकान की हालत देखकर हैरान रह गए। मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।