{"_id":"612248d68ebc3e79ea2d9615","slug":"thieves-searched-the-locked-house-sonbhadra-news-vns6072896135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान को चोरों ने खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के आंबेडकर नगर के समीप एक व्यापारी के बंद मकान को शनिवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर फोटो कैमरा, वीडियो कैमरा समेत अन्य सामान ले गए। रविवार को पीड़ित संतोष गुप्ता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कस्बा चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
पीड़ित मकान मालिक संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिन पूर्व वह सपरिवार अपने ससुराल अनपरा गए हुए थे। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपने घर पहुंचे तो देखा कि छत का दरवाजा टूटा है। मकान के अंदर जाने पर कमरे में रखा बड़ा बाक्स भी टूटा था। इसके अलावा अन्य सामान भी बिखरे थे। उन्होंने बताया कि बाक्स में रखा फोटो कैमरा, वीडियो कैमरा सहित अन्य सामान चोरी चला गया है। हालांकि पत्नी के आने के बाद ही कौन-कौन सामान चोरी हुआ है, इसका सही पता चल सकेेगा। उन्होंने बताया कि वीडियो रिकार्डिंग कराकर जीवकोपार्जन करते हैं। कैमरे के चोरी होने से उनका कारोबार ठप हो जाएगा। इस संबंध में चौकी प्रभारी कृष्णवतार सिंह का कहना है कि चोरी की तलाश की जा रही है।