फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thieves broke the lock of the hospital and took away

Sonebhadra News: अस्पताल का ताला तोड़कर सामान ले गए चोर

Fri, 06 Oct 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock of the hospital and took away
बीजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहा के चेतवा टोला में एक ही भवन में संचालित न्यू पीएचसी और आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों का सामान उड़ा दिया। सुबह पशुओं को खेत में बांधने गए पशुपालकों ने सामान बिखरा देख सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार का ताला काटकर चोर अंदर घुसे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम और एसएसआई विनोद यादव ने जांच पड़ताल किया। सूचना पर म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजन सिंह के साथ न्यू पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जेपी आजाद और आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने अस्पताल के स्टॉक का मिलान किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। बताया गया कि चिकित्सालय के लगभग सात कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने सोलर प्लेट की बैटरी 22, आधा दर्जन पंखा, स्विच बोर्ड, फ्रिज का कंप्रेसर, बीपी, ईसीजी, शुगर की मशीन, इंवर्टर, बेड सीट, आलमारी, स्टेस्कोप, बाल्टी, जग आदि चोर उठा ले गए। डॉ. राजन सिंह ने बताया कि लगभग लाखों रुपये के समान की चोरी जाने का अनुमान है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि जो भी समान चोरी गया है वह सब कबाड़ था। पुलिस जांच कर चोरी का पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से महिला गंभीर
रामगढ़। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चितबिसरांव गांव में शुक्रवार को प्रभावती (60) पत्नी दिनेश विश्वकर्मा को विषैले जंतु ने काट लिया। वह अपने मड़हे से उपली निकाल रही थी। आनन-फानन परिजन पीएचसी चतरा पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed