फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   thief broke into house and escaped with 1.5 lakh cash and jewellery in sonbhadra

UP Crime: सोनभद्र में चोरों का दुस्साहस, घर में घुसकर डेढ़ लाख नकदी और जेवरात उठा ले गए; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 24 Jun 2025 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 24 Jun 2025 03:34 PM IST
सार

Sonbhadra News: जिले की दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में चोरी की वारदात हुई। चोर घर में घुसकर डेढ़ लाख नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
thief broke into house and escaped with 1.5 lakh cash and jewellery in sonbhadra
घटनास्थल पर बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में सोमवार की शाम चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात उड़ा दिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गांव निवासी अनूप कुमार पुत्र सत्यधारी प्रसाद ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह आठ बजे अपने बीज की दुकान के फील्ड वर्क के लिए निकले थे। घर पर केवल उनके बीमार पिता मौजूद थे। उनकी पत्नी करीब पंद्रह दिन पहले से मायके गई हुई हैं। दोपहर में उनके पिता जब कमरे के भीतर गए तो देखा कि बेटे के कमरे का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों की मदद से अनूप को फोन पर सूचना दी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Abbas Ansari: कोर्ट में अपने भाई उमर के साथ पेश हुए अब्बास अंसारी, इस मामले में सुनवाई शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


अनूप जब घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी को चाभी से खोला गया था और उसमें से रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी गायब थे। उन्होंने तुरंत पत्नी को इसकी जानकारी दी। देर रात पत्नी जब मायके से लौटी बताया कि एक सोने का हार और दो चांदी की अंगूठी भी गायब है। 

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। प्रभारी कोतवाल सुरेश चंद्र द्विवेदी और चौकी इंचार्ज जय शंकर राय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बीते कुछ दिनों में छह से ज्यादा छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले जहां गांव पूरी तरह शांत था, अब चोर बेखौफ हो गए हैं। 

रातभर ग्रामीणों ने की निगरानी 
चोरी की इस वारदात के बाद गांव के लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं। कई लोगों ने पूरी रात घरों के चारों तरफ घूमकर निगरानी की। ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed