फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thief arrested for stealing laptop, printer from Photostate shop

फोटोस्टेट की दुकान से लैपटॉप, प्रिंटर चोरी करने वाले चोर गिरफ्तार

Tue, 30 Aug 2022 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Thief arrested for stealing laptop, printer from Photostate shop
कुछ दिन पूर्व बभनी कस्बे में संचालित फोटो स्टेट की दुकान में चोरी करने वाले चोरों को पुलिस ने मंगलवार को चौना रोड से गिरफ्तार कर लिया। चोरों के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बीते 25 अगस्त को बभनी कस्बे में संचालित फोटोस्टेट की दुकान की छत का शेड तोड़ कर चोर लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और टोनर चोरी कर ले गए थे। पीड़ित पृथ्वी सिंह निवासी खोतोमहुआ की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मंगलवार को सुबह पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह तीनों चोर अरबाज अहमद, सैफ अली और मकसूद निवासी पुरानी बाजार बभनी चोरी किये गये सामान को बोरे में डालकर कहीं बेचने के लिए घर से जा रहे थे। पुलिस ने तीनों चोरों को चौना रोड से गिरफ्तार कर लिया। बोरे की तलाशी लेने पर उसमें लैपटॉप, प्रिंटर, लेमिनेशन मशीन और टोनर बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed