फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   They were transporting liquor on rice bills, the truck's number plate was also fake.

Sonebhadra News: चावल की बिल्टी पर ले जा रहे थे शराब, ट्रक की नंबर प्लेट भी फर्जी थी

Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
They were transporting liquor on rice bills, the truck's number plate was also fake.
दुद्धी के रजखड़ घाटी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक-संवाद
दुद्धी। क्षेत्र के रजखड़ घाटी पर बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक खाई में पलट गया। ट्रक में चावल की बोरियों के पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि चावल की बिल्टी पर पंजाब से शराब की खेप ट्रक से झारखंड जा रही थी। यही नहीं, ट्रक पर लगी नंबर प्लेट भी फर्जी पाई गई।
विज्ञापन

हाथीनाला से दुद्धी मार्ग पर रजखड़ घाटी में बृहस्पतिवार की रात ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। सुबह ग्रामीण पहुंचे तो ट्रक के आसपास शराब की बोतलें बिखरी पड़ी थीं। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और ट्रक को खाली कराने लगी तो पहली दो परत चावल की बोरियां लदी थी, मगर उसके बाद अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं। ट्रक पर मिर्जापुर का नंबर दर्ज था। जांच में नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। चावल के साथ पंजाब में बिक्री के लिए तैयार अंग्रेजी शराब की पेटियाें को पुलिस ने कब्जे में ले लिया मौके पर एएसपी ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ राजेश राय, दुद्धी कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह पहुंचे। देर शाम तक शराब की पेटियों को निकालने और उसकी गिनती जारी रही।
विज्ञापन

---
बोरियों पर बासमती, अंदर भरा था मोटा चावल
ट्रक की केबिन से पुलिस को चावल की बिल्टी बरामद हुई थी। ट्रक से बरामद बोरियों पर बासमती चावल लिखा था, जबकि अंदर बोरियों में मोटा चावल भरा था। ट्रक में सबसे आगे और ऊपरी हिस्से में चावल की बोरियां थी, जबकि अंदर शराब की पेटियां रखी थीं। शराब मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे और बोतलें उठाकर ले जाने लगे। हालांकि कुछ देर में पुलिस के पहुंचने पर लोग वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वर्जन...
चावल की बिल्टी पर ट्रक से पंजाब में बनी शराब की खेप झारखंड ले जाई जा रही थी। पेटियों में बंद शराब की बोतलों की गिनती कराई जा रही है। गिनती पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजेश राय, सीओ दुद्धी।
---
दस दिनों में शराब तस्करी का दूसरा मामला
दुद्धी। करीब दस दिन पहले 24 नवंबर को भी शराब की खेप पकड़ी गई थी। करीब एक करोड़ की कीमत वाली यह शराब धान की भूसी और लकड़ी के बुरादे में छिपाकर ट्रक से झारखंड होते हुए बिहार ले जाई जा रही थी। जांच में चावल की बिल्टी (बिल) के जरिए ही धान की भूसी और लकड़ी के बुरादे में छिपाकर शराब की 680 पेटियां रखा जाना पाया गया था। इन पेटियों में मैकडावल और इंपीरियर ब्लू ब्रांड की कुल 15120 शीशी (6085.44 लीटर) बरामद हुई। संवाद
---
11 महीने में 16 हजार लीटर से ज्यादा पकड़ी गई शराब
सोनभद्र। बिहार में शराबबंदी के बाद से यूपी के रास्ते पंजाब-हरियाणा से तस्करी बढ़ी है। तस्कर शराब की खेप पहले झारखंड पहुंचाते हैं और फिर वहां बिहार ले जाते हैं। पुलिस-आबकारी महकमे की कार्रवाई पर नजर डालें तो महज 11 माह के भीतर 16 हजार लीटर से अधिक शराब पकड़ी जा चुकी है। वर्ष 2024 में करीब 50 हजार लीटर शराब अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम ने पकड़ी थी। संवाद
----
हाल में पकड़े गए प्रमुख मामले::
0 गत 20 जुलाई को पिपरी पुलिस ने कंटेनर मे गुप्त बाॅक्स बनाकर छिपाकर रखी गई 2153.52 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (240 पेटियां) बरामद करते दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। कीमत लगभग 18 लाख अनुमानित की गई थी।
0 गत 28 सितंबर को अनपरा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हरियाणा से बिहार भेजी जा रही 75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब (6523 लीटर) पकड़ी थी। एक को गिरफ्तार किया गया था।

0 20 अप्रैल को राॅबटर्सगंज पुलिस ने पिकअप वाहन से बिहार के लिए ले जाई जा रही 487 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया था। गत तीन नवंबर को भी रायपुर पुलिस ने मैजिक के जरिए बिहार जा रही 136 पेटियों में लदी 1170 लीटर शराब बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed