{"_id":"65b5397fc042ee11dc0ec1b4","slug":"they-were-carrying-valuable-wood-hidden-under-eucalyptus-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-108748-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: यूकेलिप्टस के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे कीमती लकड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: यूकेलिप्टस के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे कीमती लकड़ियां
विज्ञापन
म्योरपुर। यूकेलिप्टस की लकड़ियों के नीचे महुआ और सागौन की लकड़ी छिपाकर ले जाते एक ट्रक को वन व पुलिस विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम पकड़ लिया। पिपरी वन रेंज में शनिवार को लकड़ियों को उतारकर उनकी नापी कराने के साथ ही मुकदमा दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया है।
दक्षिणांचल में अवैध कटान का खेल अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बेशकीमती पेड़ों की कटान लगातार की जा रही है। ऐसे में बेशकीमती पेड़ों की कटान का नया मामला गणतंत्र दिवस के दिन सामने आया। मुखबिर की सूचना पर मुर्धवा और हाथीनाला के बीच पिपरी वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार व हाथीनाला पुलिस की अगुवाई में टीम ने एक ट्रक को यूकेलिप्टस के साथ सागौन और महुआ के पेड़ की बेशकीमती लकड़ियाें को ले जाते हुए रोका।
ट्रक को रोककर जांच की गई तो उसमें से बेशकीमती सागौन व महुआ के बोटे भी बरामद हुए। 26 जनवरी की छुट्टी की वजह से ट्रक को खड़ा कर दिया गया। शनिवार को ट्रक से लकड़ियों को उतारा गया तो इनमें 23 बोटे सागौन की, 9 वोटा महुआ की लकड़ी बरामद हुई। पिपरी वन रेंज कार्यालय में शनिवार को लकड़ी को उतरवाकर उसकी नापी कराने के बाद ट्रक और लकड़ी को सीज कर दिया गया है। इस दौरान पिपरी वन रेंज के क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार, वन दरोगा विमल, संजीव, मदन कुमार, फूलचंद्र आदि शामिल रहे।