फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be special monitoring of drug trade in the border areas

सीमावर्ती इलाकों में दवा कारोबार होगी विशेष निगरानी

Mon, 12 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
There will be special monitoring of drug trade in the border areas
बिहार में शराब बंदी व यूपी पुलिस की ओर से शराब तस्करों पर नकेल कसने के बाद सीमावर्ती जिलों से कफ सिरप सहित अन्य नशीली दवाओं की बिहार में तस्करी के मामले बढ़ गए हैं। ऐसे में शासन के निर्देश के बाद अब सोनभद्र व चंदौली में दवा के कारोबार पर विशेष निगरानी होगी। दवा के गोदामों व दुकानों की जांच होगी। निर्धारित मात्रा से अधिक दवाएं मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी व तस्करों पर यूपी पुलिस के नकेल कसने के बाद नशे के लिए नए-नए तरीके अपनाए जा रहे हैं। कफ सीरप का इस्तेमाल किए जाने का मामला भी सामने आया है। पूर्व में वाराणसी, मुगलसराय सहित अन्य स्थानों पर छापा मारकर कफ सिरप की बड़ी खेप पकड़ी गई। जांच में सोनभद्र, चंदौली सहित अन्य जिलों से बिहार में कफ सिरप भेजने की बात सामने आई।
विज्ञापन

उप आयुक्त एके जैन ने सोनभद्र व चंदौली में दवा के कारोबार पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया है। औषधि निरीक्षकों की टीम इस पर निगरानी रखेगी। जांच में कोडिन युक्त सिरप व अन्य नॉरकोटिक्स दवाओं के निर्धारित मात्रा से अधिक मिलने पर कार्रवाई होगी। बिना डाक्टर के कफ सिरप देने व एक व्यक्ति को एक से अधिक संख्या में यह सिरप देना भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना पंजीकृत मेडिकल पर धड़ल्ले से हो रही बिक्री
भले ही दवाओं के अवैध कारोबार पर नियंत्रण का दावा होता रहा है, मगर जिले में नगरीय इलाकों से लेकर सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों तक कफ सीरप सहित अन्य प्रतिबंधित दवाओं का धंधा चल रहा है। बड़ी तादाद में ऐसे संचालक है, जिनके पंजीकरण नहीं हैं। बिना डाक्टर के सलाह के भी कफ सीरप उपलब्ध कराई जा रही है।

शासन स्तर से कोडिन युक्त सिरप व नॉरकोटिक्स दवाओं का स्टॉक निर्धारित किया गया है। निर्देश के बाद पहले से जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस रद होने के साथ ही कानूनी कार्रवाई होगी। - सुनील कुमार ड्रग इंसपेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed