फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There will be a large number of youth of Sonbhadra in Priyanka's rally

प्रियंका की रैली में सोनभद्र के युवाओं की होगी बड़ी तादाद

Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
There will be a large number of youth of Sonbhadra in Priyanka's rally
सोनभद्र। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को ओबरा के परासपानी शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें दस अक्तूबर को वाराणसी में राष्ट्रीय महासचिव की रैली को सफल बनाने की रूपरेखा बनाई गई। रैली में जिले से बड़ी तादाद में युवाओं के पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि लखीमपुर में किसानों के साथ भाजपा नेताओं का व्यवहार प्रदेश सरकार की मंशा को प्रदर्शित करता है। हमारी नेता वहां शोक संवेदना व्यक्त करने जा रही थीं, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने न सिर्फ उन्हें गिरफ्तार किया, बल्कि उनके साथ अभद्र आचरण भी किया। प्रदेश का नौजवान इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगा। इसका खामियाजा उन्हें आगामी दिनों में दिखेगा। उन्होंने दस अक्तूबर को वाराणसी रैली में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बैठक में संजय दुबे, अनूप शाह, मनोज मिश्रा, जितेंद्र, श्रीकांत मिश्रा, नागेंद्र, रजनीश, विनय यादव, प्रिंस ओझा, प्रीतम सिंह, अमन, सचिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed