फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There were four beds in the hospital, operating materials

Sonebhadra News: अस्पताल में लगे थे चार बेड, ऑपरेटिंग सामग्री नहीं मिली

Fri, 17 Nov 2023 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
There were four beds in the hospital, operating materials
सोनभद्र। सदर एसडीएम निखिल यादव के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को हिंदुआरी स्थित यश अस्पताल और रूद्र पैथॉलाजी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अस्पताल संचालन योग्य नहीं मिला। कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सदर एसडीएम निखिल यादव और नोडल अधिकारी डॉ. जीएस यादव ने शुक्रवार को हिंदुआरी स्थित यश हास्पिटल और रूद्र पैथालॉजी का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि अस्पताल में एक बीएएमएस चिकित्सक मिले। जिस एमबीबीएस डाॅक्टर को 24 घंटे ड्यूटी दिखा अस्पताल का पंजीकरण किया गया था, वो उपस्थित नहीं थे और न ही इसकी सूचना अंकित थी। अस्पताल में महज चार बेड थे। उनमें भी किसी तरह की ऑपरेटर सामग्री नहीं मिली। इससे यह साफ है कि अस्पताल में संचालन के लिए जरूरी उपकरण भी नहीं हैं। जबकि रूद्र पैथॉलाजी में चिकित्सक नहीं मिले, मगर नोटिस बोर्ड पर अवकाश पर होने की नोटिस मिली। उन्होंने बताया कि यश हास्पिटल पर कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट के साथ निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed