{"_id":"67d9b6cb0468c37aa00719c5","slug":"there-was-no-sale-at-any-purchase-center-on-the-second-day-as-well-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-125717-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दूसरे दिन भी किसी क्रय केंद्र पर नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दूसरे दिन भी किसी क्रय केंद्र पर नहीं हुई बोहनी
विज्ञापन
गेहूं क्रय करने के लिए जनपद में खुले सरकारी क्रय केंद्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को भी बोहनी नहीं हुई। जिले में गेहूं खरीद के लिए 78 क्रय केंद्र खोले गए है। गेहूं खरीद के लिए सोमवार से क्रय केंद्रों को सक्रिय किया गया है।
डिप्टी आरएमओ अमित चौधरी के मुताबिक शासन के निर्देश पर 17 मार्च से जिले में गेहूं क्रय करने के लिए खुलें 78 केंद्रों को सक्रिय कर दिया गया है। दो दिन में किसी भी क्रय केंद्र पर एक छंटाक भी गेहूं खरीद नहीं हुई।
बताया कि अभी अधिकांश किसानों का गेहूं की फसल तैयार नहीं हुई है। अभी फसल कटने में 15 से 20 दिन का समय शेष है। बताया कि गेहूं विक्रय के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। किसान ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
यदि किसी किसान की फसल तैयार हो रही है तो वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेच सकता है। शासन की तरफ से निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। अब तक 6700 से अधिक किसान पंजीकरण करा चुके हैं।