फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There was no electricity for 8 hours in more than six areas of the district.

Sonebhadra News: जिले के छह से अधिक क्षेत्रों में 8 घंटे बत्ती गुल

Fri, 11 Oct 2024 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for 8 hours in more than six areas of the district.
ओबरा। तेज हवा के साथ बारिश के दौरान बुधवार की शाम लगभग पांच बजे मां शारदा मंदिर के पास पिपरी से छपका राॅबर्ट्सगंज जा रही 132 वोल्ट की ट्रांसमिशन लाइन का अर्थ भार टूटकर गिर गया। इससे जिले के कई क्षेत्रों में आठ घंटे तक बिजली गुल रही। संयोग था कि पारेषण लाइन का तार नहीं टूटा, नहीं तो प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो सकती थी।
विज्ञापन

इस अर्थ तार के टूटने से ओबरा, डाला, चोपन, कोन, कचनरवा, जवारीडाड़ सहित पूरे क्रशर क्षेत्र में आठ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस संबंध में छपका राॅबर्ट्सगंज ट्रांसमिशन लाइन के अधिशासी अभियंता शिवधनी ने बताया कि बुधवार की शाम ट्रांसमिशन लाइन का अर्थभार टूट गया था। कड़ी मेहनत कर रात दो बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। बताया कि ट्रांसमिशन लाइन का तार जर्जर है। जल्द इसे बदले जाने की संभावना है।
विज्ञापन

विस्फोट से तारों के लिए खतरा
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की खदानों में विस्फोट से ऊपर उड़ रहे पत्थरों की चपेट में आकर ट्रांसमिशन लाइन के तार प्रभावित हो रहे हैं। ट्रांसमिशन की कई लाइन के तार एवं खंभे खनन क्षेत्र में स्थित हैं। लोगों का कहना है कि बिल्ली मारकुंडी क्षेत्र की खदानों में से गुजर रही ट्रांसमिशन लाइन को बचाने के लिए खदानों में मानक के अनुसार विस्फोट कराने पर जिला प्रशासन को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed