फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There was heavy rain for two and a half hours in the afternoon, water from the drains came on the roads

Sonebhadra News: दोपहर में ढाई घंटे तेज बारिश हुई, नालियों का पानी सड़कों पर आया

Fri, 27 Jun 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
There was heavy rain for two and a half hours in the afternoon, water from the drains came on the roads
सोनभद्र। मानसून आने के पहले से ही नगर की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर जिम्मेदारों को लगातार आगाह किया जाता रहा, मगर उनकी चुप्पी ने शुक्रवार को नगर वासियों को सांसत में डाल दिया। दोपहर में करीब ढाई घंटे तक हुई तेज बारिश से नगर की सडकें जलमग्न हो गईं। प्रमुख बाजार में ओवरफ्लो कर नालियाें का पानी सड़कों पर बहने लगा। कई जगह घर के अंदर पानी घुसने से दिक्कतें हुई। उधर, वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मारकुंडी घाटी में तेज बारिश पहाड़ का मलबा गिर गया। इससे मुख्य मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

पिछले 15 जून को मानसून की दस्तक होने के बाद से रुक-रुककर बारिश का क्रम लगातार बना हुआ है। पहली बरसात में नगर की सड़कें जलमग्न हुई थीं। तब नगर पालिका प्रशासन ने सफाई दी थी कि कुछ जगहों पर नालों में अवरोध आने से जलनिकासी बाधित हुई थी। बाद में उसे ठीक करा दिया गया। अब दिक्कत नहीं आएगी। अलग-अलग इलाकों में भ्रमण कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा भी किया गया था। रिमझिम बारिश में पानी सुचारू रूप से निकलता भी रहा, लेकिन शुक्रवार को जब तेज बरसात शुरू हुई तो नगर पालिका के जिम्मेदारों के दावों की कलई खुल गई। दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक करीब 20 एमएम वर्षा दर्ज की गई। बरसात से नगर के घोरावल चौराहा के चाराें तरफ मार्ग पर जलभराव हो गया। कई दुकानों में पानी घुस गया। चंडी तिराहा और मेन चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर नाली का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर आ गया। उत्तर मोहाल में शनि मंदिर के पास भी ऐसी ही स्थिति रही। मंडी समिति के सामने सड़क भी गंदे पानी में डूब गई थी। इससे किनारे स्थित दुकान में पानी घुस गया। उरमौरा में इमरती कॉलोनी के पास हाईवे पर बारिश का पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में दुश्वारी झेलनी पड़ी। नाली के गंदे पानी से होकर गुजरते लोग जिम्मेदारों को कोसते रहे। उधर, वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर मारकुंडी घाटी में पहली चढ़ाई पर पहाड़ का मलबा गिर गया। संयोग रहा कि उस वक्त नीचे कोई वाहन नहीं था। पहाड़ी से पत्थर के टुकड़े गिरने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में टोल कंपनी के कर्मचारियों ने मलबा हटाकर आवागमन सुचारू कराया। पिछले दो साल में पहाड़ी का मलबा गिरने की यह तीसरी घटना है।
विज्ञापन

बिजली गिरने से भैंस मरी
करमा। थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में शुक्रवार को दोपहर बाद बिजली गिरने से राधेश्याम की भैंस की मौत हो गई। राधेश्याम ने बताया कि वह भैंस को चराकर घर आ रहे थे। रास्ते में बिजली गिरने से भैंस चपेट में आ गई। पशु चिकित्साधिकारी आनंद मौर्य ने बताया कि अंत्य परीक्षण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
ट्रिपल इंजन के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था: कांग्रेस
सोनभद्र। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने राॅबर्ट्सगंज में बारिश के दौरान न्यू कॉलोनी, ब्रह्म नगर, इमरती कॉलोनी, धर्मशाला चौराहा, नई बस्ती, चंडी होटल, बढ़ौली चौराहा क्षेत्रों में जलभराव को दुर्व्यवस्था का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र से लेकर नगर तक भाजपा की सरकार है। ट्रिपल इंजन होने के बाद भी नगर की जलनिकासी व्यवस्था बदहाल है। कहा कि गर्मी में नगर के लोग पानी के लिए बेहाल थे, तब भी भाजपा के लोग नहीं दिखे और अब जलभराव की समस्या पर भी वे लोग गायब हैं। जनता इसका हिसाब लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed