{"_id":"68812625866617c37b00623d","slug":"there-was-a-jam-in-renukut-vehicles-kept-crawling-for-15-km-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-131644-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रेणुकूट में लगा जाम, 15 किमी तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रेणुकूट में लगा जाम, 15 किमी तक रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
रेणुकूट नगर क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ पर मंगलवार की शाम को कुछ ओवरलोड राख से लदे भारी वाहन रास्ते में अचानक खराब हो गए। इससे मुख्य मार्ग पर जाम की शुरुआत हुई। शाम 5 बजे से शुरू हुआ जाम रात 10 बजे तक चलता रहा। करीब 15 किलोमीटर जाम लगा रहा।
रात में कुछ समय के लिए जाम खुला भी, लेकिन बुधवार सुबह होते ही स्थिति फिर से बिगड़ गई। सुबह से शुरू हुआ जाम धीरे-धीरे बढ़ते-बढ़ते हाथीनाला तक पहुंच गया। लगभग 15 किलोमीटर लंबा यह जाम पूरे नगर की रफ्तार को थाम कर रख दिया।
वाराणसी की ओर जाने वाली और आने वाली बसें दिन भर दुद्धी से घूमकर चलती रही। जाम के दौरान सैकड़ों वाहन, दोपहिया से लेकर ट्रक तक, सड़क पर रेंगते नजर आए। सड़क किनारे लगे ऑटो की कतारें भी यातायात में बड़ी बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, सड़कों की पटरियों पर भरे कीचड़ और गड्ढों ने दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और प्रशासन की ओर से कोई भी स्थायी कदम नहीं उठाया जा रहा।
आए दिन इस मार्ग पर इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हो रही है। नगरवासियों ने ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने, सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने और वैकल्पिक मार्ग तैयार करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और भयावह हो सकती है।