फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There scrutiny amid tight

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई नामांकन पत्रों की जांच

Sat, 21 Nov 2015 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 21 Nov 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
There scrutiny amid tight
कड़ी सुरक्षा के बीच चोपन और दुद्धी ब्लाक में शनिवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन फार्मों की जांच हुई। सोमवार को वापसी होगी और उसी दिन प्रतीक चिह्न आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर दूसरे चरण में चोपन और दुद्धी ब्लाक में एक दिसंबर को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 19 और 20 नवंबर को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को चोपन ब्लाक में खंड विकास अधिकारी लालवव्रत यादव की देखरेख में 61 प्रधान प्रधान के सापेक्ष जमा 971 फार्मों और 829 सदस्य पद के सापेक्ष जमा 1934 नामांकन फार्मों की जांच की गई। एडीओ पंचायत शारदा यादव ने बताया कि 22 नवंबर को भी पत्रों की जांच की जाएगी और 23 नवंबर की अपराह्न तीन बजे तक नामांकन वापसी होगी और इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित होगा।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर ओबरा सीओ प्रवीण यादव, चोपन थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य और ओबरा एसओ वीरेंद्र यादव ब्लाक परिसर के बाहर डटे रहे। ब्लाक के बाहर अत्यधिक भीड़ देख पुलिस ने राजमार्ग पर वन-वे कर दिया था, ताकि कोई हादसा न हो। दुद्धी संवाददाता के अनुसार दुद्धी ब्लाक में बीडीओ डा. प्रभात कुमार द्विवेदी और रिटर्निंग आफिसर सत्यश्री की मौजूदगी में कर्मचारियों ने 60 प्रधान पद के सापेक्ष जमा 643 नामांकन पत्रों और 778 सदस्य के सापेक्ष 1843 फार्मों की जांच शुरू की। समाचार लिखे जाने तक पत्रों की जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed