Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is no waiting room between Dibulganj and Bina

Sonebhadra News: डिबुलगंज से बीना के बीच प्रतीक्षालय नहीं

Sun, 27 Apr 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
There is no waiting room between Dibulganj and Bina
अनपरा। अनपरा गांव से नगर बन गया। नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। सड़कें भी चौड़ी हुई हैं, लेकिन न तो बस अड्डा बना और न ही यात्री प्रतीक्षालय। यात्री हाईवे किनारे धूप, ठंडी और बरसात में खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। नगर क्षेत्र में डिबुलगंज से बीना तक 10 किलोमीटर के बीच एक भी यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


अनपरा में प्रदेश को सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने वाली उत्पादन निगम की अनपरा तापीय परियोजना स्थापित है। चार वर्ष पूर्व अनपरा को गांव से नगर का दर्जा मिला था। जल्द ही अनपरा में नई बिजली परियोजना भी स्थापित होनी है, लेकिन यात्रियों की समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे के डिबुलगंज से लेकर बीना तक हाईवे पर किसी भी तिराहे या चौराहे पर बस अड्डा या यात्री प्रतीक्षालय नहीं है। परिवहन निगम को क्षेत्र से लाखों रुपए महीने की आय हो रही है। इसके बावजूद परिवहन निगम यात्री सुविधाओं पर कार्य नहीं कर रहा है। काशीमोड़ से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में यात्री चढ़ते व उतरते हैं। यहां बस के ठहराव के लिए न तो जगह है और न ही यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय ही बना है। इस कारण यात्री हाईवे किनारे दुकानों पर धूप में बैठकर बसों का इंतजार करते हैं। शक्तिनगर की ओर जाने वाले रूट पर अनपरा नगर पंचायत ने एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण तो कराया, लेकिन वहां बसें नहीं रुकतीं। बसें फल की दुकान के सामने तिराहे पर रुकती है, यात्री भी बस का वहीं इंतजार करते हैं। वाराणसी जाने वाले रूट पर यात्रियों को बस का इंतजार करने के लिए कोई सुविधा नहीं है। लंबे समय से स्थानीय लोग गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

---

हाईवे पर बसों के खड़े होने से लगता है जाम
बस अड्डा एवं हाईवे पर यात्री प्रतीक्षालय नहीं होने के कारण बसें हाईवे पर ही रुकती हैं। इस कारण काशीमोड़ और नेहरू चौक पर अक्सर जाम लग जाता है। यात्रियों को उतारने और बैठाने में दुर्घटना का डर भी बना रहता है। जाम के कारण कई बार रोडवेज की बसें बिना रुके ही निकल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed