{"_id":"6870042e336db5cd0f095a2d","slug":"there-is-no-training-center-for-heavy-vehicles-accidents-are-happening-sonbhadra-news-c-20-1-vns1017-1048830-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: भारी वाहनों के लिए नहीं है प्रशिक्षण केंद्र, हो रहे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: भारी वाहनों के लिए नहीं है प्रशिक्षण केंद्र, हो रहे हादसे
विज्ञापन
अनपरा। कोल व तापीय परियोजनाओं के गढ़ ऊर्जांचल में दो दर्जन से अधिक परियोजनाएं संचालित हैं। परियोजनाओं में चलने वाले भारी वाहनों और मशीनों के मद्देनजर कोई प्रशिक्षण केंद्र नहीं है। इसके चलते हजारों भारी वाहन और मशीनें ऐसे चालकों के भरोसे चल रही हैं, जिन्हें न तो रैंप प्रशिक्षण मिला है और न ही सड़क सुरक्षा का कोई ज्ञान है।
ऊर्जांचल क्षेत्र में प्रतिदिन करीब चार से पांच हजार ट्रक, ट्रेलर और हाईवा जैसे भारी वाहनों का संचालन होता है। साथ ही कोल खदानों में वाल्वो, स्कैनिया, हाइड्रा, जेसीबी, पोकलेन और ग्रेडर जैसी बड़ी मशीनें भी काम कर रही हैं। लेकिन इन सभी को चलाने वाले अधिकांश लोगों ने कोई प्रशिक्षण नहीं लिया है। चालक पहले खलासी के रूप में काम शुरू करते हैं और फिर खुद को चालक घोषित कर देते हैं। लोगों का कहना है कि इनको सड़क सुरक्षा की जानकारी नहीं होती। वे अधिक चक्कर लगाकर ज्यादा कमाई की चाह में खुद के साथ दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी कंपनियों के कार्यालय मौजूद हैं, फिर भी किसी कंपनी ने अब तक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की पहल नहीं की है।
औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां भारी वाहनों की संख्या अधिक है। सड़क सुरक्षा और प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक उच्च स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना आवश्यक है। -प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता सपा।
विज्ञापन
परिवहन विभाग, वाहन कंपनियां और परियोजनाएं मिलकर रैंप बनवाएं और बीच-बीच में चालकों को प्रशिक्षित करें, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके। - दशाराम यादव, जिलाध्यक्ष, भारतीय मजदूर सघ।
क्षेत्र में परिवहन कार्य अत्यधिक है, लेकिन परियोजनाएं प्रशिक्षण केंद्र खोलने में कोई रुचि नहीं दिखा रही हैँ। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। परिवहन विभाग और परियोजनाएं मिलकर शीघ्र प्रशिक्षण केंद्र खोलें। -ज्योति प्रकाश दुबे, जिला सचिव कांग्रेस।
हो चुके हैं कई हादसे
- 28 जून को साइकिल सवार डिबुलगंज से ड्यूटी परियोजना में जा रहा था। पीछे से आ रही बल्कर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- 19 अप्रैल को महिला हाईवे से पैदल घर जा रही थी, दुर्गा मंदिर के सामने वह ट्रेलर की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
- 26 मार्च को बाइक सवार डिबुलगंज से दवा लेकर अपने घर जा रहा था। पीछे से आ रही ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
- दो जुलाई की देर रात पिपरी सोनवानी गांव में घर से टहलने के लिए निकले एक युवक को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।