Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is no road to reach 275 council schools

Sonebhadra News: 275 परिषदीय स्कूलों तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं

Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
There is no road to reach 275 council schools
परिषदीय स्कूलों का कायाकल्प कर अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके बावजूद करीब 275 से अधिक स्कूल ऐसे हैं जहां पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग और पक्के रास्ते नहीं हैं। कुछ जगह हैं तो वह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में मौसम में मेड़ के सहारे पगडंडी और कीचड़ के बीच चलकर बच्चे स्कूल पहुंचते हैं। अति पिछड़े सोनभद्र जिले में 2061 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। 14 नए स्कूलों का भी संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जनपद नीति आयोग के प्राथमिकता वाले जिले में शामिल है। प्रशासन और शिक्षा विभाग स्कूलों को लैब, टाइल्स और प्रोजेक्टर से लैस करके उन्हें आधुनिक बनाने पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी से बारिश पर भी पगडंडी कीचड़युक्त हो जाती है। घुटने भर पानी में घुसकर बच्चों और शिक्षकों को स्कूल आना पड़ता है। नगवां,राबर्ट्सगंज, दुद्धी, चतरा, कोन सहित अन्य ब्लॉकों में ऐसे स्कूलों की भरमार है।

एक ओर जहां स्कूलों तक पक्की सड़क नहीं है या फिर जहां है भी वह उपयोग के लायक नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि हर वक्त डर लगता है कि किसी तरह सही सलामत स्कूल पहुंच जाएं व घर आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed