{"_id":"663123b9f7f75bae8d0b5931","slug":"there-is-no-provision-of-water-and-shade-at-wheat-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-112480-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गेहूं क्रय केंद्रों पर पानी, छांव के इंतजाम नहीं, गर्मी में धूप से तप रहे हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गेहूं क्रय केंद्रों पर पानी, छांव के इंतजाम नहीं, गर्मी में धूप से तप रहे हैं किसान
विज्ञापन
सोनभद्र। एक तो बाजार से कम रेट होने के कारण किसान क्रय केंद्रों पर आना नहीं चाह रहे हैं। अगर आ भी जाएं तो वहां की अव्यवस्था से परेशान हैं। भीषण गर्मी को 41 डिग्री से अधिक के तापमान में भी जिले के अधिकांश क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए न पीने के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था है और न ही छाया की।
जिले में कुल 96 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इसमें से 85 पर गेंहू खरीद शुरू है। रॉबर्ट्सगंज हाइडिल स्थित गेहूं क्रय केंद्र में किसानों के बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां गेहूं लेकर आने वाले किसान पास की दुकानों से बोतल बंद पानी लेकर प्यास बुझाते हैं। पल्लेदारी का काम कर रहे मजदूर अपने हिसाब से पानी की व्यवस्था किए हैं।
रॉबर्ट्सगंज मंडी समिति स्थित क्रय केंद्रों पर भी किसानों के लिए पीने के पानी की सुविधा नहीं है। क्रय केंद्र पर मंगलवार को 80 क्विंटल सरसों लेकर आए भुसौलिया गांव के जयशंकर पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्रों पर छांव और ठंडे पानी की व्यवस्था तो होनी ही चाहिए। वहीं बनौरा गांव से गेहूं लेकर आए किसान एकलाख खान का कहना है कि मंडी स्थित क्रय केंद्र पर पानी की व्यवस्था है, मगर अन्य केंद्रों पर पानी नहीं है। बताया कि वह 70 क्विंटल गेहूं बेचे हैं। इससे पहले पांच सौ क्विंटल गेहूं की बिक्री कर चुके हैं।
विज्ञापन
किसानों के बैठने की व्यवस्था नहीं
रामगढ़। चतरा ब्लाॅक के पांच साधन सहकारी समितियों पर गेहूं की खरीद हो रही है। मगर किसी भी समिति पर न तो छांव में बैठने की व्यवस्था है और न पेयजल की। साधन सहकारी समिति शिवपुर, रामगढ़, कोरियांव, सोढ़ा और बिरधी समिति पर गेहूं की खरीद की जा रही है। हर केंद्र पर किसानों के लिए व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके विपरीत कहीं भी इन सुविधाओं का लाभ किसानों को नहीं मिल रहा है। शिवपुर समिति की अध्यक्ष मंजू पांडेय, किसान रवि प्रकाश देव पांडेय, राजू पासवान, गोपाल मिश्रा, अनूप सिंह, कमलेश, रमेश यादव ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि सरकार की मंशानुरूप पेयजल सहित अन्य सुविधाएं समितियों पर मुहैया कराई जाए।
क्रय केंद्र पर लगा हैंडपंप खराब
केकराही। कड़ाके की धूप में पापी किसान सेवा सहकारी समिति पर गेहूं विक्रय के लिए पहुंच रहे किसानों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। समिति के पास लगा हैंडपंप कई महीने से खराब है। क्रय केंद्र पर पहुंचने वाले किसान प्यास बुझाने के लिए तपती दुपहरी में दूर-दूर जाकर हैंडपंपों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। क्रय केंद्र प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव का कहना है कि किसानों के लिए मिट्टी का घड़ा रखा है। बिजली रहने पर दूर से लेकर उसमें पानी भर दिया जाता है। जब बिजली नहीं रहती है तो किसानों को प्यास बुझाने के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है। कैंपस में स्थित बरामदा में किसान आराम करते हैं। किसान सेवा सरकारी संघ केकराही के प्रभारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके यहां सब व्यवस्था उपलब्ध है।
रईया समिति पर भी पानी की व्यवस्था नहीं
खलियारी। नगवां ब्लॉक के रईया स्थित साधन सहकारी समिति में भी अभी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। हालांकि अभी यहां गेहूं की खरीदारी भी शुरू नहीं हुई है। सचिव अंकिता भारती का कहना है कि किसानों का इंतजार किया जा रहा है, पानी की व्यवस्था कराई जाएगी।
क्रय केंद्रों पर सारी सुविधाएं समिति को देनी है, जिसका धन मंडी समिति को देना है, जो अभी तक उपलब्ध नहीं है। बीते वर्ष भी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। उसका भी भुगतान मंडी की तरफ से अभी तक नहीं किया गया है। - सौरभ सिंह, सचिव -शिवपुर/कोरियांव साधन सहकारी समिति।
जिन क्रय केंद्रों पर पानी की व्यवस्था नहीं है। किसान इसकी शिकायत करें तो संबंधित क्रय केंद्र पर पीने के पानी के लिए टैंकर उपलब्ध करा दिया जाएगा। - निखिल यादव, एसडीएम सदर।