Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There is no electricity or water in 17 hamlets of Belhatthi village

Sonebhadra News: बेलहत्थी गांव के 17 टोलों में बिजली-पानी नहीं

Mon, 14 Jul 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity or water in 17 hamlets of Belhatthi village
बेलहत्थी ग्राम पंचायत के 17 टोलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां न तो जल है और न ही बिजली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वे आज भी पानी और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहे हैं। रामकिशुन भारती ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक टोलों में न नल पहुंचा, न बिजली।
मंत्री-अफसर आते हैं, फोटो खिंचवाते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। ग्रामीण आज भी अंधेरे में जी रहे हैं और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
ग्रामवासियों ने बताया कि जल नल योजना से अभी तक एक भी टोला लाभान्वित नहीं हुआ है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए किमी दूर जाना पड़ता है।
बिजली न होने से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सिर्फ रानीताली टोला के कुछ ही घरों में विद्युत कनेक्शन है।
ग्रामीण गुलाब सिंह, द्वारिका प्रसाद, उदय सिंह, लल्लू सिंह, ने सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द इन टोलों में जल और बिजली पहुंचाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में ग्राम प्रधान संगीता देवी ने बताया कि गांव के रानीताली टोला के कुछ ही घरों में विद्युत कनेक्शन है।
विज्ञापन

बाकी पूरे गांव में विद्युत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से दो बार सर्वे किया जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक व राज्य मंत्री संजीव गोंड को गांव में जल्द विद्युत आपूर्ति के लिए पत्रक सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर जल नल योजना का कार्य अभी तक शुरू ही नहीं किया गया है। वहीं ग्राम सचिव अंकित कुमार सिंह ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए सर्वे हुआ है। तकनीकी दिक्कतों से काम शुरू नहीं हुआ है। जल्द ही विद्युतीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed