{"_id":"682626db41a5bb499c0f8e86","slug":"there-is-no-adequate-parking-facility-in-marriage-lawn-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-128388-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मैरिज लाॅन में पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मैरिज लाॅन में पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम नहीं
विज्ञापन
सोनभद्र। शादी का सीजन चल रहा है। रॉबर्ट्सगंज नगर में खुले मैरिज लॉन के पास वाहनों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से जाम लग रहा है। होटल, बैंक और दुकानों के सामने भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं होना जाम का कारण बन रहा है।
रॉबर्ट्सगंज नगर में सिविल लाइंस रोड, ब्रह्मनगर, न्यू काॅलोनी समेत अन्य स्थानों पर 12 से अधिक मैरिज लॉन खुले हैं। विस्तारित क्षेत्र के मैरिज लॉन को शामिल करें तो इनकी संख्या करीब 20 है। इस समय शादी-विवाह का सीजन चल रहा है। बराती-घराती पक्ष के लोग शादी-विवाह में शामिल हो रहे हैं। नगर में संचालित अधिकांश मैरिज लॉन के पास खुद का वाहन पार्किंग नहीं है। ऐसे में लोगों को सड़क पर अपने वाहनों को खड़ा करना पड़ता है, जो जाम का कारण बन रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन में यह समस्या और बढ़ गई है। नगर की आबादी और शहर का दायरा बढ़ने के साथ वाहनों की संख्या भी बढ़ी है। इसके हिसाब से नगर पालिका प्रशासन पार्किंग स्थल नहीं बना सका है। नगर के न्यू कॉलोनी से होकर चंडी होटल जाने वाले मार्ग पर हाल ही में नया मैरिज लॉन खुला है। वहां भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पहले से खुले एक अन्य मैरिज लॉन ने बगल में खाली पड़ी जमीन को ही पार्किंग स्थल बना लिया है, मगर पार्किग में पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसे में सिंगल रास्ते पर वाहनों के गुजरने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यही हाल ब्रह्मनगर में बरनवाल मोड़ पर खुले मैरिज लॉन की है। आसपास दो मैरिज लॉन खुल गए हैं, मगर इनके पास वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शादी समारोह में शामिल हाेने वालों के वाहन सड़क या सड़क के किनारे खड़े रहते हैं, जो जाम का कारण बनते हैं। जिम्मेदार नियमों का पालन कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं।
-- -
वर्जन:
नगर में कहीं सड़क बाधित न हो, इसके लिए क्षेत्र में टीम के साथ भ्रमण किया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था होने पर ही मैरिज लॉन का लाइसेंस जिला प्रशासन की तरफ से मंजूर होता है। बावजूद इसके कहीं सड़क पर वाहन खड़े हो रहे हैं तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - विनोद यादव, यातायात प्रभारी।