फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra police in a tizzy over false information of fire

UP News: साहब! आग लग गई है, जल्दी आइए... 15 लोग घर के अंदर फंसे हैं; पुलिस के सामने आया चौंकाने वाला मामला

Wed, 04 Jun 2025 10:01 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 04 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में उस समय पुलिस महकमे में खलबली मच गई जब किसी ने कॉल करके कहा कि साहब, जल्दी आइए आग लग गई है। पुलिस आनन- फानन मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला। 

विज्ञापन
Sonbhadra police in a tizzy over false information of fire
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

हैलो साहब, घर में आग लग गई है, जल्दी आइए। पंद्रह लोग घर के अंदर फंसे हैं। इस फोन कॉल से सोमवार की देर शाम पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां ऐसी कोई घटना नहीं थी। पुलिस सूचना देने वाले को तलाश रही है।
विज्ञापन


ये है मामला
डायल 112 पर सोमवार की देर शाम 7:56 पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह घोरावल क्षेत्र से बोल रहा है। घर में आग लग गई है। पंद्रह लोग घर के अंदर फंसे हैं। जल्दी आइए। इसके बाद जिला मुख्यालय पर चल रही एक समीक्षा बैठक से कई अधिकारी बाहर आ गए।
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस के साथ ही अग्निशमन के दो वाहनों को मौके पर रवाना कर दिया गया। पुलिस और अग्निशमन की टीमें उभ्भा चौकी क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भटकती रहीं। लोकेशन ट्रेस होने पर फोन करने वाले की पहचान लाली कनहरी प्राथमिक स्कूल के निकट मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cyber Crime: बैंक अधिकारी ने कहा- कटेगा एक रुपये, लगी 22 लाख की चपत; भूलकर भी न करें ये गलती


बाद में उस फोन नंबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा न होने की बात सामने आई। इस संबंध में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन यादव ने बताया कि 15 लोगों के आग में फंसने की सूचना मिली थी। इसके बाद दो वाहनों को रवाना किया गया था।

बाद में शिकायत फर्जी मिली। उन्होंने अपील किया की कि इस तरह के फर्जी फोन कॉल न करें। इससे एक ही वक्त पर किसी अन्य जरूरत मंद तक मदद पहुंचाने में देरी हो सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed