{"_id":"6314e7ae2b9f5056e1430095","slug":"there-are-only-two-shops-in-the-wedding-zone-there-is-a-lot-of-non-vending-zone-sonbhadra-news-vns6725749126","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेडिंग जोन में सिर्फ दो दुकान, नॉन वेंडिग जोन में भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेडिंग जोन में सिर्फ दो दुकान, नॉन वेंडिग जोन में भरमार
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर पालिका पार्क के समीप वेडिंग जोन।
- फोटो : SONBHADRA
पटरी दुकानदारों को स्थायी ठिकाना देने के मकसद से नगर में बनाए गए वेंडिंग जोन खाली हैं। कहीं एक-दो दुकानें लग रही हैं तो कहीं एक भी पथ विक्रेता नहीं पहुंचे हैं। वहीं सड़क की पटरियों के किनारे नॉन वेंडिंग जोन में दुकानों की भरमार है। चौराहों-तिराहों पर जहां-जहां दुकानें लगाकर व्यवसाय करने वाले पटरी दुकानदार यातायात व्यवस्था में भी बाधा बन रहे हैं, बावजूद जिम्मेदार इससे बेफिक्र हैं। उधर, कार्रवाई के भय से नियमों का पालन करते हुए वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वाले भी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन तक कम ग्राहक ही पहुंच पा रहे हैं।
जिला प्रशासन की तरफ से नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पिछले दिनों अभियान चलाया गया था। नगर में सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों के लिए नगर स्थित बाल उद्यान के पास सीएमओ कार्यालय के पीछे वाली गली को वेंडिंग जोन बनाया गया है। इसी तरह दीपनगर तालाब के भीटे पर खाली स्थान का समतलीकरण कराते हुए वहां भी वेंडिंग जोन बनाया है। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के सामने भी वेंडिंग जोन बना है। एसडीएम सदर के नेतृत्व में अभियान चलाकर दुकानदारों से वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के लिए प्रेरित किया गया था। इसके साथ ही सड़क की पटरियों पर दुकान लगाने पर कार्रवाई करने का निर्देश था। प्रशासन के निर्देश के क्रम में कुछ दिन तो सख्ती बरती गई, लेकिन मौजूदा स्थिति पहले जैसी हो गई है।
ाीतला मंदिर के समीप चौराहा से चंडी तिराहा तक, मछली गली, पन्नूगंज रोड, मेन मार्केट, महिला थाना के पास सड़क की पटरियों पर सब्जी एवं फल की दुकानें सज रही हैं। पुलिस प्रशासन के सड़क पर उतरने पर दुकानदार ठेला हटा लेते हैं, पुलिस के जाने के साथ ही पुन: सड़क की पटरियों पर ठेला लगाकर सामान बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
ार्क के पास लगी है सिर्फ दो दुकानें
नगर स्थित बाल उद्यान के समीप वेंडिंग जोन बनाया गया है, यहां फल एवं सब्जी विक्रेता दुकान लगाकर व्यवसाय कर सकते हैं। वेंडिंग जोन बने करीब दो माह से अधिक हो गए, लेकिन यहां मात्र दो से तीन दुकानें ही लग रही हैं। वहीं दीपनगर तालाब पर बने वेंडिंग जोन में एक भी दुकान नहीं दिखाई दे रही है। जबकि नॉन वेंडिंग जोन में दुकानों की भरमार है।
दुकानदारों की प्रतिक्रिया
सीएमओ कार्यालय के पीछे वेंडिंग जोन में दुकान लगा रहे हैं। लेकिन यहां व्यवसाय न के बराबर है। यहां खरीदार कम आ रहे हैं। सुबह के वक्त श्रमिकों के भीड़ भाड़ से व्यवसाय नहीं हो पा रहा है। इससे दिक्कत हो रही है। -रितेश, सब्जी दुकानदार।
वेंडिंग जोन में दर्जनभर से अधिक दुकानें एलाट की गई हैं। लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। इस नाते कई दुकानदार अपनी दुकानें नहीं लगा रहे हैं। जहां पहले दुकान थी वहां अच्छा व्यवसाय हो जाया करता था। -राजू, सब्जी दुकानदार।
दुकानदारों के लिए नगर में विभिन्न स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाया गया है। दुकानदार वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाकर व्यवसाय करें। नॉन वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रमेश कुमार, एसडीएम सदर