फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   There are 17 illegal cuts in 25 km on the highway, 14 were closed four months ago, then reopened

Sonebhadra News: हाईवे पर 25 किमी में 17 अवैध कट, चार महीने पहले 14 बंद किए थे, फिर से खोल दिए

Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
There are 17 illegal cuts in 25 km on the highway, 14 were closed four months ago, then reopened
शक्तिनगर वाराणसी राजमार्ग ​स्थित चंडी तिराहा रोड फ्लाईओवर के समीप कट से रोड़ क्रास करता बाइक सव - फोटो : संवाद
सोनभद्र। हादसों वाले हाईवे के रूप में चर्चित वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अवैध कट की भरमार है। सुकृत से रॉबर्ट्सगंज के बीच महज 25 किमी में 17 से अधिक अवैध कट हैं। ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के अनुसार डिवाइडर को तोड़कर कट बना लिया है। चार महीने पहले पेट्रोलिंग टीम ने 14 अवैध कट बंद कराए थे। अब फिर से उन्हीं स्थानों पर नए कट बना लिए गए हैं। अवैध कट से लोग बेपरवाह आते-जाते हैं। तेज रफ्तार वाहन उनके कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

करीब 115 किमी लंबे स्टेट हाईवे का 80 किमी का दायरा जिले की सीमा में है। इस हाईवे पर हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कहीं सड़क खराब है तो कहीं सुरक्षा इंतजामों के अभाव में दुर्घटनाएं हो रही हैं। अवैध कट भी हादसे की वजह बन रहे हैं। सबसे ज्यादा अवैध कट सुकृत से रॉबर्ट्सगंज के बीच हैं। करीब 25 किमी लंबी सड़क पर आने वाले हर गांव के बाहर डिवाइडर तोड़कर अवैध कट बनाया गया है। दो से तीन फीट चौड़े इस अवैध कट से होकर पैदल, बाइक और साइकिल सवार सड़क पार करते हैं। ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए यह कट बनाए हैं, लेकिन हाईवे से गुजरने वालों की जान पर यह भारी पड़ रहे हैं। अवैध कट होने के कारण यहां न कोई संकेतक लगा है और न ही कोई अन्य निशान है। ऐसे में हाईवे पर तेज गति से गुजरने वाले वाहन अचानक अवैध कट पार कर किसी के सड़क पर आने से अनियंत्रित हो जाते हैं। रात के अंधेरे में यह कट ज्यादातर खतरनाक साबित होते हैं।
विज्ञापन

---
यहां बने हैं अवैध कट
सुकृत बाजार, लोहरा माइनर, मधुपुर उत्तरी तिराहा, बीएसएनएल टॉवर के समीप, बट्ट माइनर, कम्हरिया चट्टी, अमौलिया, हिनौता माइनर, तीनताली पेट्रोल पंप, हिंदुआरी, ममुआ, बिच्छी, चंडी तिराहा सहित कुल 17 से अधिक जगहों पर अवैध कट बनाए गए हैं। वहीं, रॉबर्ट्सगंज से चोपन के बीच भी कई जगह लोगों ने सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ दिया है। अनधिकृत कट होने के कारण इसके आसपास न कोई संकेतक लगा है और न ही कोई ब्रेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
केस एक: डिवाइडर तोड़कर आते-जाते हैं लोग रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे चंडी तिराहा के पास ही अवैध कट बना हुआ है। यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके मद्देनजर कुछ माह पहले ही इसे बंद कराया गया था, मगर अब थोड़ी दूर पर फिर से लोगों ने कट बना दिया है।
---
केस दो::
करीब डेढ़ साल पहले सुकृत चौकी क्षेत्र के अमौलिया गांव के पास डिवाइडर तोड़ कर बनाई गई क्राॅसिंग से सड़क पार करते समय दो बाइकों में टक्कर हो गई थी। इस हादसे में करमा के अतरवा निवासी विकास कुमार (18) की मौत हो गई थी। वह कट के सहारे सड़क पार कर रहा था। घटना से कुछ दिन पहले ही अवैध कट बंद किया गया था, लेकिन लोगों ने उसे फिर खोल लिया था।


वर्जन...
पेट्रोलिंग के दौरान जहां भी अवैध कट नजर आता है, उसे बंद कराया जाता है। अप्रैल-मई में ही सुकृत से रॉबर्ट्सगंज के बीच 14 अवैध कट बंद कराए गए थे। कुछ स्थानों पर लोगों ने फिर से कट बना लिया है। बरसात के बाद इसे बंद कराया जाएगा। जहां भी वैध कट दिया गया, वहां संकेतक, ब्लिंकर और ब्रेकर आदि बनाए गए हैं। - सदानंद यादव, हाईवे पेट्रोलिंग इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed