फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Thefts happened at two places, household goods including bike went missing

Sonebhadra News: दो जगहों पर हुईं चोरियां, बाइक समेत गृहस्थी का समान गायब

Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Thefts happened at two places, household goods including bike went missing
थाना क्षेत्र के दो स्थानों से चोरों ने एक बाइक सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व बिजली तार पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों में हुई चोरियों का खुलासा नहीं होने से लोगों में भय व व्यवस्था के प्रति नाराजगी दिख रही है।
बीना पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित एनसीएल बीना के आवासीय परिसर में मौजूद आवास संख्या एम-94 के बाहर खड़ी अपाचे बाइक शनिवार रात अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह भुक्तभोगी एनसीएल कर्मचारी कमला प्रसाद को बाइक चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने आसपास खोजबीन किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना खड़िया बाजार में हुई। यहां डीजे व साउंड सिस्टम से संबंधित कार्य करने वाले मुकेश गुप्ता के गोदाम का चोरों ने ताला तोड़कर डीजे की तीन मशीन, छह मिक्सर मशीन, करीब दो सौ मीटर कापर तार, छह पीस लाइट उठा ले गए।
घटना बृहस्पतिवार की रात की बताई जा रही है। किरायेदार से चोरी की जानकारी होने पर रात में ही पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुबह थाने में लिखित तहरीर देने को कहा।

आरोप है कि सुबह पीड़ित तहरीर देने गया तो पुलिस ने उसी को बैठा लिया और पुलिसकर्मी पीड़ित से ही चोरों का पता व जानकारी देने को कहने लगे। कुछ देर बाद पीड़ित मुकेश गुप्ता को छोड़ दिया गया। सुस्त रवैये से कोई समाधान नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed