फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Theft by entering the house, even after waking up

Sonebhadra News: घर में घुसकर की चोरी, जाग जाने पर पीटा भी, अब नहीं सुन रही पुलिस

Sat, 19 Aug 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Theft by entering the house, even after waking up
सोनभद्र। एसपी साहब आंख से अंधा हूं, मेरी पत्नी ने घर में चोरी होते देखा। विरोध करने पर मुझे और मेरी पत्नी की पिटाई की गई। रात में दरवाजे पर हुई पिटाई की सूचना शाहगंज थाने में भी दिया, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं गरीब हूं, मेरी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। सदर तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे शाहगंज के कुसरट निवासी पत्तू ने प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई। एसपी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए संबंधित को जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 118 मामले आए। इसमें 17 का समाधान हुआ। सीडीओ सौरभ गंगवार और एसपी डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गई। इस दौरान सरकारी भूमि पर कब्जे, जल निकासी, सड़क, पेयजल, भूमि की नापी में लेखपालों की मनमानी सहित अन्य शिकायतें रहीं। घोरावल: विंध्याचल मंडल के आयुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 60 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण हुआ। मंडलायुक्त ने अधिकारयों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता का फीडबैक भी लें। जमीन संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजी जाय । इस मौके पर एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एएसपी कालू सिंह, एसडीएम राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। दुद्धी: स्थानीय तहसील में शनिवार को एडीएम आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 45 प्रार्थनापत्र पड़े। इनमें से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। चार मामलों में निस्तारण के लिए संयुक्त टीम भेजी गई। इस मौके पर सीओ दद्दन प्रसाद गाेंड, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। ओबरा:
विज्ञापन

एसडीएम प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में 20 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 04 मामलों का निस्तारण किया गया। अन्य 16 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशन के नाम पर बैनामा करा लिया जमीन
साहब पढ़ा लिखा नहीं हूं। मेरी जमीन पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बेलखुड़ गांव में है। मेरे मूल गांव बैरगढ़ नौगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति ने वृद्धा पेंशन दिलाने के नाम पर राबर्ट्सगंंज ले आए। कई पन्नों पर हस्ताक्षर करा लिया। कुछ महीने बाद मेरी जमीन पर कब्जा करने लगे। तब जानकारी हुई कि बिना एक रुपये दिए ही मेरी जमीन को एक व्यक्ति ने बैनामा करा लिया है। -गोवर्धन।
साहब रास्ते पर हो रही खेती, दे रहे धमकी
गांव के कुछ लोगों ने चकरोड को जाेत लिया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। विरोध करने पर मारपीट की जा रही है। थाने में तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। कई जगह शिकायत किया, मगर काेई सुनने वाला नहीं है। -सुनीता, अठौना।

सरकारी भूमि को बेच रहे कुछ लोग सालों से वन विभाग की भूमि पर मकान बनाकर रह रहे हैं। अब मुझे उजाड़ा जा रहा है, जबकि कुछ लोगों ने बड़े पैमाने पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। सरकारी जमीन को फर्जी कागजात बनवाकर बेच भी दिया गया है। ऐसे लाेगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। -राजकुमार चौहान, सुकृत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article