{"_id":"68629e178d94bb0ee301ffee","slug":"the-young-man-was-making-a-video-by-climbing-on-the-tank-bees-attacked-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: टंकी पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, मधुमक्खियों ने बोला हमला, पीआरवी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: टंकी पर चढ़कर वीडियो बना रहा था युवक, मधुमक्खियों ने बोला हमला, पीआरवी ने बचाई जान
Mon, 30 Jun 2025 08:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 08:07 PM IST
सार
पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बना रहे युवक पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। खुद को बचाने के लिए पानी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने जान बचाई। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पानी की टंकी पर चढ़कर वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से युवक पानी की टंकी में कूद गया। पीआरवी की सक्रियता से काफी मशक्कत के बाद युवक को बचाया गया।
विज्ञापन
हर घर नल योजना के तहत मोहिउद्दीनपुर में करीब चालीस फीट ऊंची पानी की टंकी का निर्माण हुआ है।
सोमवार को एक युवक टंकी पर चढ़कर मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसी दौरान टंकी में मौजूद मधुमक्खियों ने घेर लिया। उनसे बचने के लिए युवक टंकी में भरे पानी में कूद गया। आसपास के लोगों ने देखकर तत्काल 112 पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची और निकालने का प्रयास किया, लेकिन मधुमक्खियों के बड़ी संख्या में मौजूद हाेने के कारण दिक्कत आने लगी।
विज्ञापन
बाद में ग्रामीणों के सहयोग से टंकी के नीचे धुआं कर मधुमक्खियों को भगाया गया, तब युवक को टंकी से बाहर निकाला जा सका। उसे कोन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान खेतकटवा निवासी कौशल (18) के रूप में हुई। उसकी हालत ख़तरे से बाहर है। प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि कौशल का इलाज चल रहा है। परिजनों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन