फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The worker died after falling into a closed mine

Sonebhadra News: बंद खदान में गिरने से हुई थी मजदूर की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The worker died after falling into a closed mine
बिल्ली खनन क्षेत्र के रासपहाड़ी इलाके में रविवार की देर शाम बंद पड़ी खदान में मिले मजदूर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण खदान में गिरने से सिर में लगी चोट को बताया गया है। किन परिस्थितियों में मृतक खदान में गिरा इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जुगैल ग्राम पंचायत के टोला भैसौरा निवासी मनोज अगरिया का शव रविवार की देर शाम बिल्ली खनन क्षेत्र की बंद पड़ी एक खदान में मिला था। वह बिल्ली खनन क्षेत्र स्थित एक क्रशर प्लांट पर बतौर मजदूर काम करता था। जिस बंद खदान में मजदूर का शव मिला था उसी के समीप वह झोपड़ी बनाकर रहता था।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे खनन क्षेत्र में ही काम कर रहे मृतक के बड़े भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओबरा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खदान में गिरने से चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed