{"_id":"573752a74f1c1b8b609199a4","slug":"the-water-supply-is-not-angry-burst","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी आपूर्ति न होने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी आपूर्ति न होने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sat, 14 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कांशीराम शहरी आवास में पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में कभी-कभार टैंकरों से पेयजलापूर्ति होने से नाराज राबर्ट्सगंज के कांशीराम शहरी आवास के रहवासियों ने डिब्बा और बाल्टी लेकर शनिवार को जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से खराब हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल कर पेयजलापूर्ति शुरू करने की मांग की। ऐसा न होने पर उन्होंने जल निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी।
सरब कौर और डाली ने कहा कि दिन में एक टैंकर पानी आवास परिसर में पहुंच रहा है। एक टैंकर से किसी को आधा बाल्टी तो किसी को एक बाल्टी पानी मिल रहा है। अधिकांश लोगों को एक बूंद भी पानी नहीं मिल रहा है। कालोनी से काफी दूर पर लगे एक व्यक्ति के हैंडपंप से लोगों को पानी लाना पड़ रहा है। कहा कि कालोनी परिसर में तीन हैंडपंप है, लेकिन किसी ने पानी नहीं निकल पा रहा है। जबकि पिछले माह डीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि जो हैंडपंप पानी नहीं दे रहे है उनसे पानी निकलवाने की व्यवस्था की जाए। चांदनी, रज्जो, अनीता और राजकुमारी ने कहा कि चिलचिलाती धूप मेें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बुजुर्गों और असहायों को सर्वाधिक मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय पर टैंकरों से पेयजलापूर्ति का यह हाल है तो नक्सल और दुरूह इलाकों के गांवों का क्या हाल होगा। इसका सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदर्शन में अमन, उषा, बुद्धि, रीना, संगीता, हरि सिंह, रामबहाल, आशीष आदि शामिल रहे।